11 जुलाई 2013 - 19:30
सीरिया के बाग़ियों को सऊदी अरब से मॉडर्न हथियार मिलने के उम्मीद

सऊदी अरब से घनिष्ट सम्बंध रखने वाले अल जरया नें कहा कि जब तक उनकी ताक़त में बढ़ोत्तरी नहीं होगी, सीरियन नेशनल काउंसिल जेनेवा में अमरीका और रूस के परचम के नीचे होने वाली पीस कान्फ़्रेंस में हिस्सा नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में जेनेवा कान्फ़्रेंस में पहुँचना सम्भव नहीं है।

सीरिया में बश्शारुल असद सरकार के विरुद्ध बग़ावत करने वाले सीरियन नेशनल काउंसिल नामक आतंकी संगठन के नए अध्यक्ष हम्द अल जरया नें जहाँ एक तरफ़ संगठन का नया अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद रमज़ान के सम्मान में युद्ध विराम की पेशकश करने के सम्बंध में रज़ामंदी ज़ाहिर की वहीं दूसरी तरफ़ उसने यह आशा भी व्यक्त की कि जल्द ही बाग़ी लड़ाकों को सऊदी अरब से मॉडर्न हथियार मिल जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फ़ौज की वर्तमान स्थिति कमज़ोर होने की वजह से उनका जेनेवा पीस कान्फ़्रेस में भाग लेना सम्भव नहीं है। सऊदी अरब से घनिष्ट सम्बंध रखने वाले अल जरया नें कहा कि जब तक उनकी ताक़त में बढ़ोत्तरी नहीं होगी, सीरियन नेशनल काउंसिल जेनेवा में अमरीका और रूस के परचम के नीचे होने वाली पीस कान्फ़्रेंस में हिस्सा नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में जेनेवा कान्फ़्रेंस में पहुँचना सम्भव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें जेनेवा कान्फ़्रेंस में भाग लेना है तो उन्हें अपनी फ़ौज को मज़बूत करना होगा और वर्तमान समय में उनकी स्थिति ठीक नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या सऊदी अरब से उन्हें ऐसे हथियार मिल जाएंगे जिनसे बश्शारूल असद की ज़मीनी और हवाई सेना को हराया जा सके तो उन्होंने कहा कि हम इसी बारे में आगे बढ़ रहे हैं।